फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा में शामिल होने जा रही महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। कैथी गांव के समीप शनिवार की भोर छठ पूजा में शामिल होने जा रही बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। वहीं हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत राजवारी गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी निर्मला देवी (36) का मायका बर्थरा खुर्द गांव में शिवधनी यादव के यहां था। वह मायके से छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने देवर अजीत के साथ कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट जा रही थी। कैथी तिराहे के समीप चौबेपुर से कैथी की तरफ जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक मुड़ा। उसी से निर्मला के पैर में जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर से निर्मला सड़क पर गिर पड़ी। आननफानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि निर्मला का पति राजेश घर पर रहकर खेती करता है। निर्मला दो लड़कियों और दो लड़कों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें