कछवारोड। तमाचाबाद में नेशनल हाईवे दो पर सोमवार की शाम प्रयागराज की ओर से वाराणसी जा रहे पिकअप का टायर फट गया। इस दौरान पिकअप की चपेट में आए भोला (50) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
भदोही जिले के गोपीगंज थाना के हलमऊ का निवासी भोला नेशनल हाईवे दो के किनारे सर्विस मार्ग पर सफाई का काम कर रहा था। नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी में भोला सफाई कर्मचारी था। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप का टायर अचानक फटा और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल भोला को बीएचयू अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मिर्जामुराद थाने की पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर हादसे की सूचना भोला के परिजनों को दे दी है।