फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर में रिपोर्ट दिखाने के बाद मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संकटमोचन हनुमान जी के दरबार में कोरोना संक्रमण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। कोविड रिपोर्ट दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। हालत यह रही कि नियमित श्रद्धालुओं को दरवाजे से ही निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संकटमोचन हनुमान जी के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को कोविड रिपोर्ट दिखाने के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए दरवाजा खोला जा रहा था। नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालु जब पहुंचे तो उन्हें दरवाजे की चौखट पर ही शीश नवाकर लौटना पड़ा। मंदिर में देर शाम तक 25 श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए थे। इसमें से अधिकांश बाहरी श्रद्धालु ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें