फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुलगंज में महिला से चेन छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हुकुलगंज क्षेत्र में महिला की चेन छीनने के आरोप में लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने दो बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों की शिनाख्त नई बस्ती पांडेयपुर के हिमांशु कुमार और शिवपुर स्थित कांशीराम आवास के मनीष कुमार उर्फ विक्की के तौर पर हुई है। दोनों के पास से सोने की एक चेन बरामद हुई है।
विज्ञापन

बीती नौ अप्रैल को एक महिला ऑटो से हुकुलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप उतरी थी। इसी दौरान पैदल ही आए एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली थी। डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक के पर्यवेक्षण में पांडेयपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर दोनों बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि महिला के गले से वह चेन छीना था। इसके बाद थोड़ी दूर पर मौजूद मनीष के साथ वह भाग निकला था। दोनों छीनी हुई चेन को बेचने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। डीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले पांडेयपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार राय और उनकी टीम के सिपाही हरिंद्र सिंह, चंद्रेश कुमार, देवमणि त्रिपाठी व अमित शुक्ला को 10 हजार का नगद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें