फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के लापता छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं, एबीवीपी का सिंह द्वार पर प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लापता छात्र शिवकुमार त्रिवेदी के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन

विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय ने बताया कि 15 सितंबर को चीफ प्रॉक्टर बीएचयू को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में भी बिना विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना के पुलिस का कैंपस में प्रवेश न हो।


विभाग सह संयोजक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि यह दुःद है कि पिछले 7 महीने से विश्वविद्यालय का छात्र लापता है, लेकिन मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान पल्लव सुमन, पतंजलि पांडेय, विपुल सिंह, रितेश सिंह, साक्षी सिंह अविनाश प्रदीप पांडेय, सर्वेश सिंह, पायल राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें