पुन: परीक्षा कराने और तकनीकी खराबी को दूर करने की रखी मांग
- फोटो : अमर उजाला
क्लैट परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यालय परिषद बीएचयू इकाई के छात्रों ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। छात्रों का कहना था कि तकनीकी खराबी के चलते कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।
छात्रों की शिकायत थी कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बार- बार लॉग आउट होने की समस्या से अभ्यर्थियों को दो चार होना पड़ा। ऐसे में एक बार लॉग आउट होने पर दोबारा लॉग इन करने में चार मिनट लगे जिससे कि परीक्षा के दौरान उन्हें न सिर्फ परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि कई प्रश्न भी समयाभाव के कारण छूट गए।
परिषद ने इस अपना विरोध कराते हुए तकनीकी खराबी को दूर करने और पुन: परीक्षा कराने की मांग की। मीडिया प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा में ऐसी गड़बड़ियां प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।