फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पराली जलाने वाले किसानों पर अब तक 1.92 लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 27 Nov 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पराली जलाते हुए किसान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रशासन ने पराली जलाने के 39 मामले प्रकाश में आने के बाद इस संबंध में अब तक किसानों पर 1.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और दो लेखपाल व दो पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एचपी शाही ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक ऐसे 39 मामलों की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सिकंदरपुर तहसील के दो लेखपाल व दो पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


शाही ने बताया कि अब तक 1.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें 15 हजार रुपये जमा भी हो चुके हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि पराली नहीं जलाएं, ताकि प्रशासन को ऐसी कार्रवाई नहीं करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें