Varanasi News : वाराणसी विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम में नक्शे के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। इस पर आवेदन के बाद इसकी जानकारी आवेदनकर्ता के मेल पर भेजी जाती है।
वीडीए की ओर से आम जनता की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) विकसित किया गया है। इस साॅफ्टवेयर ने बीते छह महीने में 67 ऑनलाइन आवेदनों को कमियों के चलते ऑटो रिजेक्ट किया है।
विज्ञापन
वीडीए के अनुसार अप्रैल माह से अब तक कुल मानचित्र के 614 ऑनलाइन आवेदन आए। इनमें से 407 को स्वीकृत किया गया। जबकि 106 आवेदनों को कमियों के कारण रिजेक्ट किया गया। इनमें 67 ऑनलाइन आवेदन ऑटो रिजेक्ट हुए। इससे कुल 30.20 करोड़ रुपये की आय वीडीए को अब तक हुई है।
दरअसल वीडीए ने मानचित्र आवेदनों के निस्तारण में आने वाली जटिलताओं को कम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने का साॅफ्टवेयर लाॅन्च किया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार इस साॅफ्टवेयर की खासियत है कि इसमें नक्शा के साथ जो भी जरूरी दस्तावेज हैं। उसे अपलोड करने पर यह ऑटो स्कैन कर आवेदन को स्वीकृत और अस्वीकृत करता है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी आवेदनकर्ता के मेल पर भेजी जाती है। साथ ही यदि कोई कमियों को दूर करता है तो उसके आवेदन की स्वीकृति मिल जाती है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति को नक्शा पास कराने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ती है।