इस शिकायत के आधार पर अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता सामने आई, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। इसके बाद से पुलिस ने इन लोगों की तलाश शुरू कर दी थी।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अतरौलिया कस्बे से आरोपी कैशियर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।
आरोपी कैशियर ने स्वीकार किया जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि पूरे घटनाक्रम में अन्य बैंक कर्मियों की भी भूमिका रही है। हालांकि, उसने कहा कि वह न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा।
आम जनता की गाढ़ी कमाई से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी