राधेश्याम ने 18 लाख के एवज में 2 करोड़ और मुन्ना कपूर ने 13 लाख की जगह 44 लाख रुपये लिए। राहुल विश्वकर्मा ने 15 लाख वसूले। मुन्ना ने धमकी दी कि 35 लाख और चाहिए। पैसा नहीं मिला तो बेटी को अगवा कर हत्या कर देंगे। आरोपियों ने धमकाया कि यह पैसा मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का था।
29 जनवरी 2021 को राधेश्याम ने साथियों के साथ पति को अगवा कर लिया। सिद्धगिरी बाग निवासी मकसूद आलम के नाम से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट चार लाख में कर दिया। पैसा भी नहीं दिया। एग्रीमेंट के समय पति से आरोपियों ने सादे स्टांप पर हस्ताक्षर भी कराया था।
भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जवाहर नगर निवासी राधेश्याम मौर्य, सिद्धगिरी बाग आशियाना अपार्टमेंट निवासी धीरेंद्र कपूर उर्फ मुन्ना कपूर, सिद्धगिरी बाग निवासी मकसूद आलम, राहुल विश्वकर्मा, गुप्तेश्वर तिवारी और उत्तम के खिलाफ रंगदारी, सूदखोरी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।