फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: 15 हजार का इनामी भदोही में अरेस्ट, न्यायाधीश का फर्जी चैट दिखा जीता था भरोसा

Sat, 12 Sep 2026 09:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 13 क्रशर प्लांट और टोल कारोबार में निवेश कराने के नाम पर ठगी की। आरोपी ने एक न्यायाधीश के नाम से फर्जी व्हाट्सएप चैट दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीता और रकम हासिल की थी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में 15 हजार के इनामी आशीष दुबे निवासी लखनों को शनिवार को सिंहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिनव त्यागी ने आरोपी पर 10 सितंबर को इनाम घोषित किया गया था। क्रशर प्लांट व टोल बिजनेस के नाम पर गिरोह के चार सदस्यों ने पीड़ित को चूना लगाया था।

विज्ञापन


ज्ञानपुर कोतवाली में मार्च 2024 को तहरीर देकर जौनपुर जिले के बरसठी निवासी आनंद दुबे ने पंकज उपाध्याय, मनीष शुक्ला, सचिन उपाध्याय और आशीष दुबे पर क्रशर प्लांट व टोल बूथ बिजनेस में निवेश के नाम पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोपियों ने एक न्यायाधीश के नाम की फर्जी व्हाट्स एप चैट दिखाकर भरोसा जीता और आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवाकर हड़प ली। रुपये मांगने पर उसे धमकाया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर आशीष फरार चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 व 83 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया था।

10 सितंबर को एसपी ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिंहपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर इनामी आशीष दुबे को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब 15 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें