फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: DNA टेस्ट के नाम पर युवती का गर्भपात कराया, परिजन पहुंचे थाने; जांच कर की जाएगी कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2024 11:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। यहां डीएनए टेस्ट के नाम पर युवती का गर्भपात कराने का आरोप है। युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय एक युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई तो युवक और उसके परिजनों ने डीएनए टेस्ट कराने के नाम पर गर्भपात करा दिया। युवती के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने जनवरी महीने में दुष्कर्म किया था। बेटी जब गर्भवती हो गई तो पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई। गांव के मानिंद लोगों की मौजूदगी में पंचायत में तय हुआ कि डीएनए टेस्ट करा लिया जाए। स्पष्ट हो जाएगा कि बच्चा किसका है। 

आरोपी युवक और उसके परिजन डीएनए टेस्ट कराने को तैयार हुए। उनकी बेटी को चोलापुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 13 जून को ले जाया गया और वहां डीएनए टेस्ट कराने के नाम पर बेहोश कर उसका गर्भपात करा दिया गया। उन्हें बताया गया कि बच्चे की मौत हो गई थी, इसलिए गर्भपात करना पड़ा। अब आरोपी युवक और उसके परिजन जानमाल की धमकी देते हैं और कहते हैं कि जो करना है कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण लगभग छह माह पुराना है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें