वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित प्रदेश स्तरीय छह दिवसीय टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट अभ्युदय 2026 का समापन सांस्कृतिक संध्या से हुआ। देर रात तक छात्र-छात्राएं गीतों पर थिरकते रहे। अंतिम दो दिनों में कला, रचनात्मकता, सृजनशीलता, बौद्धिक विमर्श और मनोरंजन से परिपूर्ण विविध कार्यक्रमों ने परिसर को उत्सवमय बना दिया।
दो दिनों में पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, एकल एवं युगल गायन-नृत्य, फैशन शो, नारी टॉक, पैनल संवाद, स्टैंड-अप कॉमेडी एवं डी.जे. नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम हुए। कला दर्पण प्रतियोगिता में जाह्ववी प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशोका की श्रेया सिंह और अंकित ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अशोका की तनिशा गुप्ता एवं अलका मौर्या पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
अंजली शुक्ला और अलका मौर्या संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। एकल एवं युगल गायन प्रतियोगिताओं में सीएचएस गर्ल्स बीएचयू की संगीत शिक्षिका चंदा रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एकल नृत्य व युगल प्रतियोगिता में बनारस घराने के कलाकार विशाल कृष्णा ने बीएचयू की आयुषी मौर्या एवं गौरव कुमार, सनबीम भगवानपुर की रितिका कुमारी और बसंता कॉलेज की प्रजक्ता रॉय विजेता रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता में बसंत गर्ल्स कॉलेज की यशीता और मेधा पहले, श्रेय और शिवानी दूसरे और साक्षी झा एवं रूपेजा तीसरे स्थान पर रहीं।
स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता में सौरभ सिंह (अशोका), अमूल्य यादव (बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन) एवं आनंद त्रिपाठी (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के उदय का जेन जी एवं ग्रीन टेक क्रांति पर प्रभाव, दिखावट बनाम वास्तविकता विषय पर हुई। इसमें विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। फैशन शो के निर्णायक दिवाकर प्रकाश एवं वर्तिका जायसवाल विजेता रहे। समापन दिवस पर शनिवार को प्रसिद्ध कॉमेडियन नवीन प्रभाकर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। डीजे पेरीशा की प्रस्तुति ने बॉलीवुड नाइट को यादगार बना दिया और छात्र-छात्राएं देर रात तक संगीत की धुनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन इंजी. अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य, प्रबंध निदेशक अनुभव मौर्य, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कल्चरल चेयरपर्सन इंजी. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी सिंह व शर्मिला सिंह ने समापन समारोह का संचालन और अदिती सिंह व डॉ. शालिनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया।
अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र