बीएचयू परिसर में होली खेलते छात्र ।संवाद
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में शनिवार को छात्र-छात्राओं में होली का उमंग छाया रहा। हॉस्टल से लेकर संकाय तक, परिसर की सड़कों पर हर तरफ अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगाते विद्यार्थी नजर आए। उधर, परिसर के खेल मैदान में विद्यार्थियों ने कीचड़ की होली खेली और होली गीतों पर थिरकते रहे। बीएचयू परिसर में होली का अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्रा अपने अपने हॉस्टल में तो होली गीतों पर झूमते रहे। इसी तरह का दृश्य हॉस्टल लेन के सामने मैदान में भी देखने को मिला। त्रिवेणी हॉस्टल के सामने छात्राएं भी हाथ में अबीर-गुलाल लेकर निकलीं।
बीएचयू में 4 को सुबह 8 से 2 बजे तक बंद रहेंगे सभी गेट
बीएचयू में होली के दिन 4 मार्च को लंका स्थित मुख्य द्वार को छोड़कर परिसर में प्रवेश वाले सभी द्वारों को बंद रखा जाएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो.संदीप पोखरिया ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक परिसर में प्रवेश केवल मुख्य द्वार से होगा।
बीएचयू परिसर में होली खेलते छात्र ।संवाद