फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma: काशी के घाटों पर पहुंचे आयुष शर्मा, मां के साथ बिताए सुकून भरे पल; फिल्म की शूटिंग शुरू

Sun, 28 Jun 2026 11:40 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Aayush Sharma in Varanasi: अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। शहर के प्रसिद्ध घाटों पर शूटिंग के बीच वह अपनी मां के साथ समय बिताते नजर आए। उनकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
काशी के घाट पर आयुष शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी पहुंचे हुए हैं। फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शहर के प्रसिद्ध घाटों पर की जा रही है। शूटिंग के दौरान आयुष शर्मा का एक अलग और भावुक अंदाज भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विज्ञापन




शूटिंग के बीच आयुष शर्मा अपनी मां के साथ घाटों पर समय बिताते नजर आए। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ सुकून भरे पल साझा किए। सेट पर मां का ख्याल रखते और उनके साथ बातचीत करते आयुष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशंसक उनके इस पारिवारिक और सहज स्वभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच आयुष शर्मा हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सादगी से जीने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं और निजी पलों को दिखावे से दूर रखते हैं। वाराणसी में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित किया कि पर्दे पर दमदार एक्शन हीरो की छवि रखने वाले आयुष असल जिंदगी में भी जमीन से जुड़े और परिवार को महत्व देने वाले इंसान हैं।

फिल्म की शूटिंग वाराणसी के ऐतिहासिक और मनमोहक घाटों पर की जा रही है, जिससे फिल्म को एक भव्य और अलग दृश्यात्मक पहचान मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिल्म के नाम और कहानी को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा अपने किरदार के लिए लंबे समय से कड़ी शारीरिक तैयारी कर रहे हैं और कई चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों की शूटिंग भी कर रहे हैं।

वाराणसी से सामने आ रही तस्वीरों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वहीं, मां के साथ बिताए उनके भावुक पलों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। फैंस अब बड़े पर्दे पर आयुष शर्मा को एक नए और दमदार एक्शन अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें