फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो घाट पर शुरू हुई आरती: देव दीपावली के बाद ललिता घाट, राजघाट पर भी होगी शुरू; भक्त देख सकेंगे शिव तांडव

Thu, 09 Oct 2025 05:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के प्रसिद्ध नमो घाट पर अब अन्य घाटों की तरह गंगा आरती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इसकी शुरुआत की गई थी। इस घाट पर भक्त शिव ताडंव भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
नमो घाट पर आरती का भव्य कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट अब सिर्फ गंगा किनारे सैर-सपाटे का स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव का नया केंद्र बनने जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर से यहां नियमित आरती की शुरुआत कर दी गई है। अब आरती के बाद यहां श्रद्धालु शिव तांडव समेत अन्य लीलाओं को लेजर शो के माध्यम से देख सकेंगे।

विज्ञापन


नमो घाट पर आरती के बाद गंगा किनारे भव्य लेजर शो का आयोजन भी होगा। शो में महामृत्युंजय मंत्र और शिव तांडव स्तोत्र की ध्वनियों के साथ अद्भुत प्रकाश संयोजन प्रस्तुत किया जाएगा। यह उन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण होगा जो आरती में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाएंगे। 

विज्ञापन

लेजर शो के लिए घाट परिसर में आधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही यह सबकुछ नमो घाट पर दिखाई देगा। वहीं दूसरी ओर देव दीपावली के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर से कुछ और घाटों पर आरती की व्यवस्था शुरू की जाएगी। 

इसके तहत राजघाट, ललिता घाट समेत कुछ और घाटों को लिया जाएगा। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद करीब 25 करोड़ पर्यटक, श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। ऐसे में भक्त गंगा आरती के लिए अभी तक अस्सी घाट और दश्वाश्मेध घाट पर इकट्ठे होते हैं, इससे भीड़ बढ़ती है और अधिक भक्तों की सहभागिता भी इन आरती में नहीं हो पाती है। 

अधिक से अधिक घाटों पर आरती होने से अधिक भक्त गंगा आरती में शामिल हो सकेंगे। इसीलिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि कुछ और घाटों पर आरती शुरू कराई जाए ताकि अधिक से अधिक भक्त आरती का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें