फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधार सेवा केंद्र का केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया उद्घाटन, कहा- तकनीक के लिहाज से यूपी बनेगा निवेश का हब

Tue, 21 Dec 2021 10:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले जो निवेशक सिर्फ चेन्नई, बेंगलूरू और पुणे में निवेश करने को प्राथमिकता देते थे अब यूपी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : Twitter: @Rajeev_GoI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार दोपहर वाराणसी के नीलांबर भवन में आधार सेवा केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी चार आधार सेवा केंद्र खोले गएं हैं, जबकि पांच पहले से काम कर रहे हैं। यूपी में इसे बढ़ाकर जल्द ही 12 केंद्र बनाए जाएंगे। इससे लोगों को बड़ा लाभ होगा। कहा कि तकनीक के लिहाज से यूपी निवेश का हब बनेगा।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में पीएम के डिजिटल इंडिया मिशन के बारे में जानकारी देते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से कार्यपद्धति में बदलाव के साथ पारदर्शिता आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले जो निवेशक सिर्फ चेन्नई, बेंगलूरू और पुणे में निवेश करने को प्राथमिकता देते थे अब यूपी का रुख कर रहे हैं।

कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं बढ़ने से निवेशक यूपी का रुख कर रहे हैं। संभावना जताते हुए कहा कि तकनीक के लिहाज से यूपी निवेश का हब बनेगा। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि आधार भ्रष्टाचार की लड़ाई में यंत्र की तरह है।
विज्ञापन


अब जनता को एक रुपये में 25 पैसा नहीं, उनका पूरा अधिकार मिल रहा है। बीच में 75 पैसा गायब करने वालों को ही डिजिटल पारदर्शिता ने गायब कर दिया। इस मौके पर महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण, कुसाग्र श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें