इसके लिए सभी शिक्षक और कर्मचारियों को बीएसए कार्यालय बुलाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निर्देशों के अनुसार संबंधित शिक्षिका को अपने मोबाइल फोन पर आनलाइन आधार कार्ड का सत्यापन करना होगा। इसके लिए पहले ई-आधार वेबसाइट पर जाकर जरूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
सारी प्रक्रिया पूरी हो के बाद ई-आधार की पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। माना जा रही है कि जांच की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक ही आधार पर एक से अधिक लोगों को नौकरी करने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन और सैनिटइजेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।