फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: डाकिए से घर बैठे बच्चों का बनवाएं आधार, मोबाइल नंबर भी हो सकेगा अपडेट, कल से शुरू होगा अभियान

Wed, 15 Jun 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी परिक्षेत्र में आने वाले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, बलिया और भदोही में बच्चों के आधार कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके घर में पांच साल तक के बच्चे हैं और उनका आधार कार्ड नहीं बना है तो आप 16 से 18 जून तक घर बैठे आधार कार्ड बनवा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नया आधार कार्ड बनवाने के साथ ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


स्कूल में एडमिशन के साथ ही कई जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसे लेकर डाक विभाग की ओर से समय- समय पर अभियान चलाया जाता है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि परिक्षेत्र के छह जिलों वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और बलिया में 16 से 18 जून तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में लोग अपने स्थानीय डाकिया से संपर्क कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब सी.ई.एल.सी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) सेवा के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार भी निःशुल्क बनवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए  माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी  पहचान पत्र के माध्यम से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण निःशुल्क करा सकते हैं। इसके साथ ही डाकिया के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने का काम भी 50 रुपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आसानी से कराया जा सकता है। 

प्रवर डाकघर अधीक्षक वाराणसी पूर्वी मंडल राजन एवं डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल पीसी तिवारी ने बताया कि वाराणसी मंडल में विशेष अभियान के दौरान सभी डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें