ऐसे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय की टेंडर प्रक्रिया में है। अब इन प्रक्रियाओं पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पिंडरा में प्रस्तावित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का काम भी चुनाव बाद ही होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि 412.53 करोड़ रुपये की मोहनसराय से बौलिया तक सिक्सलेन और लहरतारा पुल तक फोरलेन परियोजना की टेंडर प्रक्रिया के साथ ही इसका बांड बनवा लिया गया है। कार्यदायी संस्था को अब काम करना है। ऐसे ही 269.10 करोड़ रुपये की लागत वाली चांदपुर अकेलवा मार्ग पर काम शुरू करने की प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पहले ही करा लिया गया है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में अब नंगे पांव नहीं होगी ड्यूटी, पीएम मोदी की पहल पर दिल्ली से आए विशेष जूते
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
वर्षों से चल रहे शाही नाले का काम जनवरी में पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही करीब 60 करोड़ की लागत से तैयार हुए खिड़किया घाट का भी लोकार्पण अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि सभी विभागों को आदर्श आचार संहिता के पालन का निर्देश जारी किया गया है। नए काम शुरू नहीं किए जाएंगे, हालांकि पहले से चल रहे काम पर इसका प्रभाव नहीं होगा। किसी भी संशय पर चुनाव आयोग से अनुमति आवश्यक होगी।