फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हिंदू बहन को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बोले- राम नाम सत्य है 

Mon, 12 Aug 2019 04:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरहुआ (वाराणसी)
विज्ञापन
शव को ले जाते भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरहुआ डीह में रक्षाबंधन के पहले रविवार को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। यहां हिंदू युवती सोनी (19) की मलेरिया से हुई मौत के बाद मुस्लिम भाइयों ने न सिर्फ कंधा दिया बल्कि घर से मणिकर्णिका घाट तक ‘राम नाम सत्य है’ बोलते हुए गए। 

विज्ञापन


टोपी लगाए मुस्लिम भाई बहन की अर्थी लेकर मणिकर्णिका घाट की ओर बढ़ रहे थे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हरहुआ डीह में गत 25 सालों से घर बनाकर होरीलाल विश्वकर्मा पत्नी जड़ावती, तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के साथ रह रहे हैं। फर्नीचर आदि का काम करने वाले होरीलाल को कुछ साल पहले लकवा मार दिया। उनकी पत्नी भी हृदय की बीमारी से पीड़ित है। परिवार की जिम्मेदारी बड़े पुत्र राजू येन-केन तरीके से चला रहा है।

विज्ञापन

सुबह होरीलाल की पुत्री सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ी। उपचार के दौरान मौत हो गई। सोनी की मौत के बाद उसके लाचार पिता और भाई की बेबसी देख बस्ती के कई मुस्लिम व हिंदू परिवारों के लोग आर्थिक सहयोग के साथ अर्थी को कंधा देकर मणिकर्णिका घाट ले गए। कंधा देने वालों में जुम्मन, छोटू, जुमादिन, मोहम्मदीन हाशमी, महताब हाशमी, करिया शाह, कलीम शाह, मुकद्दस, अफरोज शाह, अरशद हाशमी आफताब हाशमी आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें