फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक हुआ चीनी मांझा: स्कूटर सवार शख्स के गले में अचानक फंसा मांझा, गला कटा; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

Tue, 21 Jan 2025 12:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में पिछले कुछ दिनों में चीनी मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं।इधर, सोमवार की शाम को भी एक स्कूटर सवार शख्स का गला प्रतिबंधित चीनी मांझे से कट गया। 
विज्ञापन
चीनी मांझे से स्कूटर सवार युवक का गला कटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के अहिराबीर बाबा मंदिर, पहलू का पुरा, फुलवरिया निवासी एक युवक का गला इमिलिया घाट तिराहे के पास प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आकर कट गया। युवक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सदर बाजार में कुर्बान अपने आवास पर टेलर का काम करते हैं। उनका बेटा इरफान (45) भी उनका हाथ बंटाता है। इरफान परिवार के साथ फुलवरिया क्षेत्र के पहलू का पुरा में मकान बनवा कर रहता है। 

कुर्बान ने बताया कि सोमवार की दोपहर इरफान स्कूटर से कचहरी से उनके पास कपड़ा पहुंचा कर घर जा रहा था। इमिलिया घाट तिराहे से होकर जैसे ही वह आगे बढ़ा कि चीनी मांझा उसके गले में फंस गया। इरफान जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसका गला बुरी तरह से कट चुका था। स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना देने के साथ ही इरफान को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें