सोमवार की दोपहर 12:35 बजे से करीब दो घंटे तक आसमान में सूर्य सतरंगी छल्ले में घिरा नजर आया। बहुत दिनों बाद दिखा यह नजारा लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आसमान में सोमवार की दोपहर 12:35 बजे से करीब दो घंटे तक सूर्य सतरंगी छल्ले में घिरा नजर आया। बहुत दिनों बाद दिखा यह नजारा लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sankatmochan sangeet samaroh: अद्भुत है संकटमोचन संगीत समारोह, बाल काल से संपूर्ण कांडों पर सजाई गई 200 पेटिंग
बीएचयू भू भौतिकी विभाग के प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि विज्ञान के भाषा में इसे सोलर हैलो बोलते हैं। बादल जब बहुत ऊपर होते हैं तो वो सूर्य की किरणें आसमान की नमी से टकराती हैं। इस वजह से सूर्य के चारों ओर रिंग जैसा नजारा देखने को मिलता है। इससे सतरंगी छवि उभरती है। इस तरह का दृश्य ठंडे प्रदेशों में अधिक देखने को मिलता है।