पीएसी तिराहा के पास से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 26 संरक्षित पशुओं के साथ दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी की जा रही है।
रामनगर स्थित पीएसी तिराहा से पुलिस ने एक पिकअप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे संरक्षित पशुओं को आजाद कराया गया। दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पीएसी तिराहा पर जांच कर रही थी,तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप में पशु तस्कर पंचवटी की तरफ से पशु लादकर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी आने का इंतजार करने लगी। पुलिस की घेराबंदी देख पशु तस्कर गाड़ी घूमाकर भागने लगे।
भाग रहे तस्करों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पकड़े गये तस्करों में रामनगर थाना के मच्छरहट्टा निवासी हेमंत विश्वकर्मा(29)तथा जैतपुरा थाना के कमलगढ़ा निवासी मो. एखलाख शामिल है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।