फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में कोरोना के तीन नए मरीज मिले, 13 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Fri, 22 May 2020 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में दो बुजुर्गों में वायरस का संक्रमण पाया गया। जबकि गत दिनों मुंबई से आए रमईपुर के एक ही परिवार के 16 लोगों में से एक महिला भी संक्रमित निकली है। इस परिवार के तीन सदस्य पहले ही पॉजिटिव पाए चुके हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण का जिले में दायरा बढ़ने लगा है। मौत के बाद दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की चर्चा अभी लोगों की जुबान से उतरी भी नही थी कि शुक्रवार को तीन नए केस सामने आने से खलबली मच गई। जीयनपुर में 58 से 60 साल के दो बुजुर्ग (एक पुरुष और एक महिला) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनमें बीमारी के लक्षण दिखने के बाद चार दिन पूर्व सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन

खास बात यह है कि यह दोनों मरीज स्थानीय निवासी हैं। उनमें संक्रमण कैसे आया, हैरत वाली बात बन गई है। चर्चा है कि दोनों बाहर से आने वाले किसी प्रवासी या किसी अन्य संक्रमित के संपर्क में आए होंगे। जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने गांव में पहुंचकर दोनों मरीजों की बस्तियों की ओर आने-जाने वाले रास्तों को सील कराया।

रमईपुर में गत दिनों मुंबई से शव का अंतिम संस्कार कर लौटे एक ही कुनबे के 16 लोगों में से एक महिला की जांच रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इससे पूर्व इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनका उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में चिकित्सकीय एहतियात बढ़ा दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें