फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्लेटफाॅर्म से दो बैग शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या दो से दो बैग से 51.840 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 34560 रुपया आंकी गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष विवेकानंद व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बब्बन कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। प्लेटफार्म नं. 2 पर एक व्यक्ति दो बैग के साथ चबूतरे पर बैठा मिला। संदेह होने पर पूछताछ की गई। उपरोक्त व्यक्ति ने अपना नाम सचिन शुक्ल निवासी सकलपुर थाना कपसेठी वाराणसी बताया। बैग की तलाशी में 6 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि स्टेशन के पास की एक दुकान से खरीद कर इसे छपरा बिहार ले जाकर बेचने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बताया कि पहले मुगलसराय से बक्सर के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी करता था, उस मार्ग पर कड़ाई होने के कारण बलिया से होते हुए बिहार शराब ले जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें