घटना के बाद घर के हॉल की काली पड़ी दिवारें। संवाद
नगर के वार्ड नंबर 13 चमनगंज तकिया निवासी सोवाले अली के घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से इलेक्ट्राॅनिक सामान जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। घटना के समय केवल वर्षीय बच्चा घर में मौजूद था। गनीमत रहा कि आग की चपेट में वह नहीं आया।
वार्ड नंबर 13 चमनगंज तकिया निवासी सोवाले अली ने बताया कि वे इलेक्ट्रानिक की नई दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वे टीवी, कूलर, पंखा अन्य सामान लाकर घर में रखे हुए थे। शनिवार को वे अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए औराई सीएचसी गए थे। घर में केवल अकबर अली का पांच वर्षीय पुत्र अख्तर हुसैन मौजूद था। अकबर अली बाहर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी घटना के समय घोसिया में ही स्थित अपने मायके चली गई थी। पांच वर्षीय अख्तर दूसरे कमरे में सोया हुआ था। दोपहर में घर में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घर के हॉल में रखे तीन कूलर, दो इन्वर्टर समेत बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। घर के अंदर से धुंआ निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आग लगने से करीब 1.5 लाख का नुकसान हुआ है। संवाद