पुलिस आयुक्त ने यूपी-112 को और प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, रिस्पॉन्स टाइम और जन संतुष्टि की समीक्षा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन पीआरवी टीमों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने पर जोर दिया।
पुलिस आयुक्त ने कपसेठी थाने की पीआरवी-4967 की उत्कृष्ट कॉलर संतुष्टि पर विशेष सराहना की। चोलापुर थाने की पीआरवी-6137, थाना रामनगर, मिर्जामुराद एवं सर्किल सारनाथ की पीआरवी टीमों की कार्यप्रणाली में सुधार को कहा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रदेश रैंकिंग में कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 शीर्ष स्थान पर है। 5 मिनट 20 सेकंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम और 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की। कहा कि हर स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट के भीतर तय किया जाए। 10 मिनट से अधिक होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा, काउंसलिंग और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था और मुख्यालय शिवहरी मीणा आदि रहे।