ऐसे में इस सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। फोरलेन बनने वाली इस सड़क में डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इसमें पौधरोपण कर काशीवासियों और यहां आने वाले लोगों को ग्रीन काशी का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा आजमगढ़, वाराणसी मार्ग और कचहरी से संदहा तक के मार्ग को भी चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है।
लहरतारा से लंका रोड भी 7.2 किमी तक चौड़ा होना है। इस पर करीब 90 करोड़ की लागत आएंगे। चौड़ीकरण का काम होने के बाद शहर पूर्णतया आउटर रिंग रोड से जुड जाएगा। शहर के अंदर भी जाम नहीं लगेगा और वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
यह है अहम बातें
- कचहरी से आशापुर संदहा मार्ग-80 करोड़ रुपये से फोरलेन होगा। इसके माध्यम से कचहरी का इलाका रिंग रोड से जुड़ जाएगा।
- पांडेयपुर से आजमगढ़ मार्ग 3 किलोमीटर लंबा बनेगा। इस पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिंग रोड से यह भी जुड़ेगा।
- डेढ़ मीटर के डिवाईडर में पौधरोपण और आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि फोरलेन सड़कों के बनाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। इसके बाद सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर भी बनाया जाएगा।