फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आती ट्रेन से बचने के लिए दो बच्चों समेत मां-बेटी पुल से कूदीं, दो की मौत

Mon, 13 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
एक महिला और उसकी एक साल बेटी की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर के सिपाह अंडर पास रेलवे पुल पर साबरमती एक्सप्रेस को आता देख रविवार की शाम मां-बेटी बचने के लिए दो बच्चों को लेकर नीचे सड़क पर कूद गईं। इसमें नानी और नातिन की मौत हो गई जबकि बेटी और दूसरी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर के भुईली गांव निवासी वली मोहम्मद की पत्नी जैरूननिशा (45) अपनी बेटी सालेहा (24) और उसके दो बेटियों नगमा (1) तथा नरगिस (3)के साथ मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार को भंडारी स्टेशन पर पहुंची।

यहां गांव जाने के लिए जीप पकड़ने को शाम लगभग चार बजे रेलवे लाइन होते सिपाह आ रही थीं। जैसे ही सिपाह के निकट पहुंचकर अंडर पास रेल पुल को पार करने लगी।
विज्ञापन

उसी दौरान सामने से वाराणसी की तरफ से आती साबरमती एक्सप्रेस आती देख घबरा कर बच्चों के साथ जान बचाने के लिए दोनों पुल से कूद गईं। पुल से नीचे गिरने के बाद चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

लोगों ने एंबुलेंस बुलवाई और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने  जैरूननिशा और नरगिस (3) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सालेहा और नगमा (1) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 सूचना पर घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि उनका परिवार वापी मुंबई में रहता हैं। वहीं से यह लोग गोदान एक्सप्रेस से जौनपुर उतरे और सिपाह से सवारी पकड़ने के लिए आ रहे थे।  पुलिस ने दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

समय बचाने में गई दो जिंदगी

भंडारी रेलवे स्टेशन से सिपाह रेल लाइन पकड़कर हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। इसी चक्कर में दो लोगों की शनिवार को जान चली गई और दो जीवन-मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।

घटनाएं पहले भी हुई हैं लेकिन जीआरपी और आरपीएफ इस मामले को लेकर गंभीरता नही बरता। इससे घटना घटित हो गई। सिपाह बस पड़ाव पर लोग उतरते हैं। वहां से स्टेशन जाने में उन्हें चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। कारण उन्हें अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल होकर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है।

जबकि शार्टकट में वह रेल लाइन पकड़कर करीब 800 मीटर की दूरी तय कर स्टेशन पहुंच जाते हैं। यह आने-जाने का क्रम बहुत दिनों से चलता आ रहा है। रेलवे लाइन डबल नही होने के कारण हादसे का अंदेशा भी बना रहता है।

सिपाह रेलवे क्रासिंग के पास अंडर ब्रिज बना है। जहां ऊपर से रेल लाइन पकड़कर लोग आते-जाते हैं। नीचे से आजमगढ़ की तरफ से वाहन निकलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें