फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासाः बेइज्जती का बदला लेने के लिए पड़ोसी के इकलौते बेटे को मार डाला

Mon, 19 Nov 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव 9 साल के बच्चे की हुई हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में ही सनसनीखेज खुलासा कर दिया। मथुरापुर गांव में फोन पर मेसेज को लेकर पिता के अपमानित करने पर पड़ोसी ने उसके नौ साल के बेटे की अपहरण करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

 

शव - फोटो : SELF


हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव के तालाब से रविवार को उसका शव बरामद कर लिया। बालक परिवार का इकलौता चिराग था। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा का बेटा आर्यन विश्वकर्मा शुक्रवार की शाम स्कूल से लौटा लेकिन कुछ देर बाद ही लापता हो गया।

सीसीटीवी तस्वीरें

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को उसके विद्यालय एमआरएम पब्लिक स्कूल के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो आर्यन पड़ोस के युवक अखिलेश कुमार के साथ देखा गया।

 

Arrest
 परिजनों के शक जताने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले आर्यन के पिता ने फोन पर मेसेज भेजने को लेकर अखिलेश को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था।

 
विज्ञापन

UP Police
उसी का बदला लेने के लिए उसने शुक्रवार की शाम को पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता का चार पहिया वाहन मांगा और आर्यन को अगवा कर गाड़ी में बैठाकर ले गया और मोकलपुर गांव के पास गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। एसपी दिनेशपाल सिंह ने बताया कि पिता से बदला लेने के लिए उसने बालक की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें