Varanasi News: वाराणसी के चौकाघाट पर कल रोजगार मेला लगेगा। यहां 10 कंपनियां हिस्सा लेंगी। अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो, वेतन 19000-25000 रुपये तक पर चयन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर, चौकाघाट में एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेला चार जुलाई को लगेगा। इसमें एनएसएस सिक्योरिटी सर्विसेज की ओर से टाटा एयरपोर्ट/रांची एयरपोर्ट/गया एयरपोर्ट के सिक्योरिटी गार्ड/ड्राइवर की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इस कंपनी में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो, वेतन 19000-25000 रुपये तक पर चयन किया जाएगा। टाटा स्ट्राइब में फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, रेस्टोरेंट मैनेजर, किचन स्टाफ के पद पर चयन करेगी।
इनकी उम्र 18 से 35 साल और शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी उनका चयन वेतन 15000 रुपये से 20000 तक पर होगी। ट्राई फोर्स कंपनी में हेल्पर/राज मिस्त्री/बढ़ई मिस्त्री पद हेतु चयन करेगी। जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल हो को 14000 रुपये से 20000 तक पर होगी।
विज्ञापन
आरएसजी कंपनी द्वारा सर्वे एग्जीक्यूटिव/सुपरवाइजर/एचआर मैनेजर/कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट/स्नातक/परास्नातक और उम्र 18 वर्ष से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उनका वेतन 14000 रुपये से 24000 के बीच होगी। रोजगार मेले में लगभग 10 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने कहा कि रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को 4 जुलाई को सुबह 11.30 बजे अपना बायोडाटा लेकर कार्यालय में पहुंचना होगा।