आजमगढ़ जिले के सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका एक अज्ञात शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह सठियांव रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
क्या है मामला
मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जांच के दौरान मृतक की जेब से फरिन्दा से मऊ का एक रेल टिकट बरामद हुआ है। पुलिस लगातार शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि सठियांव रेलवे स्टेशन के पास एक पुराने पेड़ पर शव लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।