फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम के सदन में दिखेगी बाबा विश्वनाथ की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के सदन भवन निर्माण के लिए फंड का इंतजार है। इसका माॅडल बनकर तैयार हो गया है। इसे मेयर अशोक कुमार तिवारी के कक्ष में रखा गया है। सदन भवन नगर निगम परिसर में ही बनाया जाएगा। इसमें काशी की संस्कृति और बाबा विश्वनाथ की झलक दिखाई देगी। 90 करोड़ की लागत से 70 हजार स्क्वायर फीट में इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन

सात मंजिल वाली इस बिल्डिंग में फायर और सेफ्टी एलार्म होंगे। हाईटेक कंट्रोल रूम इस परिसर की निगरानी की जाएगी। सदन भवन में मेयर कक्ष, पार्षद कक्ष, काॅन्फ्रेंस हॉल होगा। इसमें 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग, प्रशासनिक भवन, पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, पुलिस चौकी, सचिव दफ्तर होंगे।
नगर निगम के पास बनने वाले सदन से काफी सहूलियत होगी। यहां पर हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। परिसर के चारों ओर पौधरोपण कराया जाएगा। सोलर पैनल से इस पूरे परिसर को लैस किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सदन के भवन का निर्माण कराने के लिए शासन से फंड की डिमांड की गई है। फंड मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए मातहतों को रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें