फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ससुराल से घर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर के साथ चालक हिरासत में

Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के अदलपुरा-जक्खिनी रोड पर शाहंशाहपुर गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मिर्जापुर के मझवां बसारतपुर निवासी किसान अशोक कुमार सिंह (50) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


अशोक की शाहंशाहपुर में ससुराल है। वह अपनी ससुराल में मटर का बीज लेने के लिए आए थे। दोपहर के समय वह अपनी मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। गांव से बाहर वह अदलपुरा-जक्खिनी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी ट्रॉली के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर अशोक के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अशोक दो बेटी और एक बेटे के पिता थे। हादसे में अशोक की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। चालक नाबालिग बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें