फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने निकले व्यक्ति की सड़क पर मिली लाश, हत्या का आरोप

Wed, 04 Mar 2020 10:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से किसी के साथ जमीन बेचने के लिए निकले सेवानिवृत्त कर्मचारी की लाश आजमगढ़ जिले के अंबारी चौकी क्षेत्र के मुस्तफाबाद में शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर मिली। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि वह पास के गांव निवासी के साथ जमीन बेचने के लिए निकले थे जमीन के लालच में उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


शेषमणि मिश्रा (65) स्व. वेदप्रकाश मिश्रा पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और गांव शेखवलिया थाना दीदारगंज के रहने वाले थे। उनका शव बुधवार सुबह मुस्तफाबाद अंबारी में शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर मिला। स्थानीय लोगों की मानें तो रात 12 बजे से शव मौके पर पड़ा था और मुंह से गाज निकल रही था।

सुबह पुलिस को जानकारी देने पर शव को पीएम को भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि शेषमणि रमाकांत यादव निवासी नेवादा शाहगंज जौनपुर के साथ मंगलवार सुबह जमीन बेचने गए थे और वापस नहीं लौटे। वह शराब पीते थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें