फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की दर्शन यात्रा पर बनारस में कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 05 Mar 2017 03:48 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में दर्शन यात्रा पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि है कि पीएम मोदी ने बिना किसी अनुमति के रोड शो किया है।
विज्ञापन


यह आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कैंट के रिटर्निंग आफिसर से रिपोर्ट मांगी है।  बता दें कि शनिवार को हुए इस रोड शो पर एआईसीसी के अध्यक्ष के सी मित्तल ने भी निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की थी।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और उनके रोड शो में जो भाजपा नेता शामिल थे, उन सभी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि लंका से कालभैरव मंदिर तक सात किमी लंबे रोड शो में संबंधित एजेंसियों से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई। बता दें  मोदी शनिवार को वाराणसी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम बीएचयू से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले तो उनकी यात्रा रोड शो में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें