फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक के काम को रोक कर रंगदारी मांगना पड़ा भारी, जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 Apr 2020 11:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी के पास विपणन विभाग के गोदाम पर राशन निकासी के दौरान महिला विपणन निरीक्षक से अभद्रता और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। घटतौली का विरोध करने पर केस दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


सिधवन औद्योगिक क्षेत्र में विपणन विभाग का गोदाम स्थित है। आपात स्थिति के तहत शुक्रवार को यहां से कोटे की दुकानों के लिए राशन की निकासी चल रही थी। विपणन निरीक्षक रश्मि श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर बाद एक व्यक्ति गोदाम के अंदर जबरन घुसकर जांच पड़ताल करने लगा। खुद को जिला पंचायत सदस्य बताते हुए धमकी देते हुए रंगदारी मांगने लगा।

उसका कहना था कि मनमाने ढंग से राशन की निकासी की जा रही है। उसे पैसा नहीं दिया गया तो वह निकासी नहीं होने देगा। विरोध करने पर अभद्रता भी की। इसकी सूचना देने के लिए एसडीएम को फोन लगाने लगी, तभी वह मौके से फरार हो गया। शनिवार को विपणन निरीक्षक ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दशरथ यादव उर्फ बबलू अहिर निवासी सिधवन के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, महिला अधिकारी से अभद्रता, रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव का कहना था कि कुछ कोटेदारों ने गोदाम पर घटतौली की शिकायत की थी। इसी बारे में जानकारी लेने वहां गया था। इससे खिन्न होकर विपणन निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

.....







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें