भासपा-भाजपा प्रत्याशी कैलाश सोनकर
- फोटो : file photo
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अजगरा विधानसभा से भासपा-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी कैलाश सोनकर के खिलाफ बड़ागांव और चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई अजगरा विधानसभा क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट-दो देवेंद्र सिंह की तहरीर पर की गई है।
कैलाश सोनकर ने गुरुवार को पांचों शिवाला से मार्कंडेय महादेव तक वाहन जुलूस निकाला था।
इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी शामिल थे। फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट-दो के अनुसार कैलाश सोनकर ने जुलूस के लिए अनुमति 13 वाहनों की ली थी।
मगर, जुलूस में 40 से 50 गाड़ियां शामिल थीं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए जुलूस जिस-जिस थाना क्षेत्र से गुजरा वहां कैलाश सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।