फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन तक सेवादार बना बेडफोर्ड से आया 14 सदस्यीय दल, विदेशों में करते हैं प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास का दर्शन और तीन दिवसीय मेले में सेवा करने को दुनिया के कोने कोने से अनुयायी जुटे थे। इसमें 14 लोगों का एक दल इंग्लैंड के बेडफोर्ड से भी आया था। दल के एक सदस्य ने संत रविदास प्रतिमा पर डॉलर की माला भी चढ़ाई।
विज्ञापन

इंग्लैंड में रहने वाले प्रवासी गुरु रविदास सभा बीफोर्ड नामक संस्थान के सदस्य हैं।
इस दल का नेतृत्व कर रहे बलदेव निगोह ने बताया कि उनके साथ देश राज मेहमी, कृष्ण राज मेहमी, पवन लद्धर, गोल्डी, मदहस, हरबंश, पुरषोत्तम, नरेंद्र, कमला, नाजूराम पॉल, रानी कौर, रेश्मा और जसविंदर कौर वाराणसी आई हैं। यह सभी रमाडा प्लाजा में रुके थे। यह सभी लोग यूके के शहर बेडफोर्ड में रहते हैं। इनमें से कुछ व्यवसायी तो कुछ किसी कंपनी में कर्मचारी हैं। इनकी संस्था ने बेडफार्ड में गुरु रविदास का मंदिर बनवाया है। समूह की सदस्या देश राज ने बताया कि रविवार को स्थानीय स्तर पर पंजाबी भाषा की क्लास के साथ गायन और वादन की क्लास भी चलाते हैं। हर रविवार को गुरुद्वारे में फ्री वीजा और पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी देते हैं। तीन दिन तक इस समूह ने सेवादारों की तरह सेवा दी।

एम्स्टर्डम से आईं चरण भी सेवा में रहीं समर्पित
वाराणसी। संत रविदास की जन्मस्थली पर आयोजित तीन दिवसीय प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने एम्स्टर्डम से चरण बधन अपने परिवार संग आई थीं। उन्होंने बताया कि वह सीर स्थित न्यू एनआरआई कोठी में ठहरी हैं और लगातार तीन दिनों से इस महा पर्व में सेवा दे रही हैं। चरण ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए उनके साथ धरम कुमर, कमल बधन, किरण बधन, हरप्रीत बधन और कमलजीत बधन भी आए हैं। उन्होंने बताया कि एम्स्टर्डम में भी अब बड़ी संख्या में लोग संत रविदास से भक्त बन गए हैं। मंदिर में हर रविवार को भीड़ होती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कैंप में 50 हजार मरीजों ने ली दवा
संत रविदास पार्क में आयोजित मेले में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया। यहां पंजाब के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। चिकित्सक डाॅ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि कैंप में तीन दिनों में करीब 50 हजार लोगों ने दवा ली। सबसे अधिक दवा पेट दर्द, बुखार और सर्दी जुकाम की ली गईं। इसके अलावा जांच की भी सुविधा थी जिसमें बीपी और शुगर का टेस्ट हो रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें