फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 650वें पर्व पर काशी आने का आह्वान, लोगो जारी, आज से अमृतवाणी का जप

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास का 650वां प्राकट्योत्सव अगले वर्ष 20 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व को महा उत्सव के रूप में मनाने के लिए संतों ने देश-विदेश से आए रैदासियों से काशी में आने का आह्वान किया। इसके लिए लोगो भी जारी हुआ। साथ ही सोमवार से 650 बार अमृतवाणी का जप शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

संत रविदास के प्रकाट्योत्सव पर सीर गोवर्धनपुर के पार्क में चल रहे सत्संग के दौरान संतों का प्रवचन हुआ। गुरु महिमा का गान किया के साथ उन्होंने अगले वर्ष गुरु के 650वें प्राकट्योत्सव को महा उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरु के तस्वीर व मंदिर के साथ चलो बनारस साध-संगत जी एक इतिहास रचना है गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व काशी में मनाना है का लोगो जारी किया गया। संत मनदीप दास ने बताया कि गांव, शहर और विदेशों में रहने वाले अनुयायियों से अगले वर्ष काशी में ही अगला प्रकाश पर्व मनाने की अपील की गई। यहां के बाद सभी अपने शहर में जाकर दोबारा का प्रकाश पर्व मनाएं। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर सरकार से भी मदद ली जाएगी। अगले साल ही पार्क का सुंदरीकरण, संत रविदास संग्राहालय का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें