फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसे मसालों में पाए गए खतरनाक रसायन

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिसे हुए मसालों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। बाजार में बड़े पैमाने पर मिलावटी मसाले बिक रहे हैं। इसका खुलासा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में हुआ। जांच में पिसी हल्दी में खतरनाक रसायनों का मिश्रण पाया गया। इसके अलावा कुटी हुई मिर्ची भी खाने के लिए असुरक्षित पाई गई। मिलावट करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गोलादीनानाथ के व्यापारी राजू केशरी और पप्पू केशरी की दुकान से खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 21 मार्च को मसालों के नमूने लिए थे। जांच के लिए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया था। शुक्रवार को विभाग को उसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई। अभिहित अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि जांच में धनिया में कोई मिलावट नहीं पाई गई। पिसी हल्दी में मिलावट साबित हुई है। प्रयोगशाला ने उसके इस्तेमाल को खतरनाक घोषित किया है। पैकिंग पर मिथ्या बातें भी छापी गई थीं। गरम मसाले में भी मिलावट पाई गई लेकिन वह खतरनाक नहीं है। पिसी हुई मिर्ची में लेबल पर गलत सूचनाएं देने का मामला सामने आया। कुटी हुई लाल मिर्च सेहत के लिए असुरक्षित पाई गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। एडीएम सिटी के न्यायालय में सुनवाई के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें