फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलदहिया में सात किलो सोने की लूट

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मलदहिया स्थित सीएमओ बंगले के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों ने टेंपो सवार सराफा व्यवसायी के कर्मचारियों पर हमला कर सात किलो से अधिक सोने के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए गली से भाग निकले। सूचना मिलने पर सिगरा तथा अन्य थानों की फोर्स पहुंची। भुक्तभोगी कर्मचारी सोने की बाबत पहले जानकारी देने के लिए तैयार नहीं थे। देर रात जानकारी मिलने पर पुलिस पूछताछ कर लुटेरों को पकड़ने में जुट गई।
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर सायरा निवासी मांगी लाल, बेड़ा (राजस्थान) निवासी विशाल सिंह और महाराष्ट्र का महादेव मुंबई स्थित एक सराफा व्यवसायी के यहां नौकरी करते हैं। मुंबई के व्यवसायी ने जेवरात बनवाने के लिए ठठेरी बाजार के कई कारीगरों को सोना दिया था। जेवरात लेने आए तीनों कर्मचारी दशाश्वमेध स्थित जयपुरिया धर्मशाला में ठहरे थे। शुक्रवार की शाम तीनों जेवरात झोले में लेकर आटो से कैंट रेलवे स्टेशन के लिए निकले। कर्मचारियों को ट्रेन पकड़कर मुंबई जाना था। मलदहिया स्थित सीएमओ आवास के सामने पहुंचने पर पल्सर सवार बदमाशों ने आटो को रोक लिया। बदमाशों ने मंागी लाल की पिटाई करने के बाद उसकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। गोली मारने की धमकी मिलते ही कर्मचारी सहम गए। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकले। असलहा लहराते भाग रहे बदमाशों को देख आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात एसएसपी समेत कई अधिकारी पूछताछ के सिगरा थाने भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें