फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंद माता के दर्शन को लगा भक्तों का तांता

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भोले की नगरी काशी में चैत्र नवरात्र की पंचमी को देवी स्कंद माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सविधि आराधना कर श्रद्धालुओं ने देवी के दरबार में सुख-शांति की कामना की। परिसर में देवी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जैतपुरा स्थित मंदिर में स्कंद माता का सोमवार को अड़हुल, गेंदा और गुलाब के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। भोर में पंचामृत स्नान के बाद पट खुलते ही भक्त बारी-बारी से देवी के दरबार में हाजिरी लगाने लगे। महिलाएं नारियल, चुनरी के साथ लाइन में लगी थीं। देर रात तक मां के दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर में पुत्र को गोद में लिए देवी स्कंद माता के दयालु स्वरूप को निहार कर भक्त धन्य हो उठे। इसी तरह अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। शीतला मंदिर में महिलाएं पचरा गा रही थीं। कुछ भक्तों ने भजनों के साथ देवी के धाम में हाजिरी लगाई। दिन भर अनुष्ठान होते रहे। चौसट्ठी घाट पर चौसट्ठी देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। इसी तरह दुर्गाकुंड में भी मां के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। अदलपुर की बड़ी शीतला के दर्शन के लिए भी भक्त पहुंचते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
विशालाक्षी गौरी के दरबार में लगाई हाजिरी
वाराणसी। विशालाक्षी गौरी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। मीर घाट स्थित गौरी विशालाक्षी के दरबार में दक्षिण भारतीय भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें