फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर शहर में, पुलिस को पता नहीं

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुभाष ठाकुर शहर में है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। इसकी जानकारी सुभाष ठाकुर के वकील को भी जानकारी है। बीएचयू के स्पेशल वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सुभाष की शिवपुर के आर्म्स एक्ट के एक मामले में कोर्ट में पेशी है।
विज्ञापन

मुंबई के जेजे हास्पिटल हत्याकांड समेत कई मामलों काआरोपी डान सुभाष ठाकुर फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वाराणसी के शिवपुर थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट मामला चल रहा है। पहले से तय था कि 25 जनवरी को उसे कोर्ट में पेश होना है। सुभाष ठाकुर एक दिन पूर्व ही वाराणसी पहुंच गया। गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे से ही उसके लोग बीएचयू पहुंच गए थे। उसे भर्ती कराने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर बाद वह जेल के वाहन से बीएचयू के हड्डी रोग विभाग में पहुंचा। डाक्टर से परामर्श के बाद उसे सीधे स्पेशल वार्ड बी के कमरा नंबर 17 में भर्ती कर लिया गया। इस घटनाक्रम की जानकारी लंका पुलिस तक को भी नहीं है। लंका थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को सुभाष ठाकुर को भर्ती कराने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सुभाष ठाकुर के अधिवक्ता पीपी गौतम का कहना है कि शुक्रवार को उसकी पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें