फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला साहेब ठाकरे की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवसेना प्रमुख रहे बाला साहेब ठाकरे की अस्थियां शुक्रवार को गंगा की पवित्र धारा में विसर्जित कर दी गईं। सुबह 10 बजे महावीर मंदिर अर्दली बाजार में अस्थि कलश दर्शनार्थ रखा गया। दोपहर 12 बजे अस्थि कलश यात्रा अर्दली बाजार से शुरू हुई, जो कचहरी, अंधरापुल, लहुराबीर, गिरजाघर होते हुए चौक स्थित शिवसेना मंडल कार्यालय पहुंची। यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मणिकर्णिका घाट पर शाम साढ़े तीन बजे अस्थियां विसर्जित कर दी गईं।
विज्ञापन

सबसे पहले महावीर मंदिर स्थित व्यायामशाला में अस्थि कलश दर्शनार्थ रखा गया। काफी संख्या में शिवसैनिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां से अस्थि कलश यात्रा शुरू हुई। एक सजे हुए ट्रक पर ठाकरे की फोटो तथा अस्थि कलश रखा गया था। रास्ते भर बाइक से चल रहे शिवसैनिक नारे लगाते चल रहे थे। मणिकर्णिका घाट पर ठाकरे परिवार के पुरोहित गोविंद शास्त्री शिधोरे तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के नेतृत्व में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान शिवसेना के प्रदेश प्रमुख उदयनाथ पांडेय, उप प्रमुख ओमप्रकाश आर्य, महाराष्ट्र के प्रदेश सचिव राजेश दुबे, कोल्हापुर के विधायक राजेश क्षीरसागर, अजय चौबे, गुलशन कपूर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पत्रकारों को उदयनाथ पांडेय ने बताया कि पारिवारिक सदस्य मुंबई में इसी निमित्त आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण नहीं आ सके। वे अयोध्या में जल्द ही जुटेंगे। इलाहाबाद में विरोध प्रदर्शन प्रायोजित था। यह सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें