फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला वृक्ष की छांव में अमृत रूपी लगा भोग

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अक्षय पुण्य की कामना से गुरुवार को आंवले के पेड़ की पूजा कर भोग लगाया गया। निरोगी काया और समृद्धि के लिए लोगों ने भगवान विष्णु के प्रतीक के रूप में आंवले के वृक्ष के नीचे तरह-तरह के व्यंजन बनाए। गंगा पार डोमरी में रामानंदाचार्य की पीठ श्रीमठ की ओर से सैकड़ों भक्तों ने पूजन के बाद आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। रामानंदाचार्य रामनरेशाचार्य महाराज ने पूजा के बाद भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उधर, संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से मुमुक्षु भवन में महिलाओं ने उत्सव भरे माहौल में अक्षय नवमी की पूजा की। मान्यता है कि इस तिथि को आंवले के पेड़ के नीचे अमृत वर्षा होती है। महिला संगठन की महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की सविधि पूजा की। वृक्ष को धागा अर्पित करने के साथ ही नए वस्त्र धारण कराए गए। मुमुक्षु भवन में संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से 25 संन्यासियों को कंबल वितरित किया गया। उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा दी गई। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे भजन और भोजन किया। इस मौके पर संगठन की संस्थापक ममता द्विवेदी, अध्यक्ष सुनीति शुक्ला, कविता दुबे, कविता चतुर्वेदी, नीलम मिश्रा, माधुरी शर्मा, मधु तिवारी, सरिता त्रिपाठी, ज्योत्सना मिश्रा, माधुरी पांडेय, मधु तिवारी, मीना मिश्रा, गायत्री तिवारी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें