फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे तक विलंबित रहीं ट्रेनें

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गाजीपुर में कुर्ला-पटना एक्सप्रेस दुर्घटना का दूसरे दिन मंगलवार को भी रेल परिचालन पर असर दिखाई दिया। रेल लाइन तो सुबह क्लीयर हो गई थी, लेकिन बंगाल, झारखंड एवं बिहार की ओर से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं।
विज्ञापन

पटना से आने वाली अर्चना एक्सप्रेस 10 घंटे तो लिच्छवी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। वहीं मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस अपराह्न तीन बजे कैंट स्टेशन से रवाना हुई, क्योंकि मुंबई से आने वाली महानगरी 6.30 घंटे विलंब से यहां पहुंची थी। रेल अधिकारियों का कहना है कि रात में पांच से छह घंटे तक ट्रेनें रास्ते में खड़ी रही हैं। इसलिए परिचालन फिलहाल असामान्य है। इस लेटलतीफी के कारण यात्री को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इनसेट
जगह के लिए मारामारी
वाराणसी। छठ पर्व के चलते बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी हो रही है। पर्व खत्म होने के बाद वापसी की भीड़ से पवन एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एवं लिच्छवी समेत अन्य ट्रेनें फुल चल रही हैं। अधिकारियों का माने तो इन ट्रेनों में फिलहाल 350 तक वेटिंग है। किसी में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें