वाराणसी। इलाहाबाद का रहने वाला जीते गुप्ता (32) सोमवार को राजघाट पुल से गंगा जी में कूद गया। जीते की ससुराल चंदासी में है। राजघाट पुल से जीते का बैग बरामद हुआ है। गोताखोेरों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
इलाहाबाद के लीडर रोड, नुरुल्ला टोला का रहने वाला जीते गुप्ता अपना ऑटो चलाता है। उसकी शादी छह साल पूर्व चंदासी की रहने वाली सुमन से हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। जीते सोमवार की दोपहर करीब दो बजे राजघाट पुल पर पहुंचा। यहां उसने अपने साले दीपक को फोन कर कहा कि गंगा में कूदने जा रहा है। अपना बैग पुल पर ही छोड़ दे रहा है। सूचना मिलने पर पहले आदमपुर थाने की पुलिस पहुंची। सीमा विवाद के बाद रामनगर पुलिस को सूचना देकर वह चली गई। रामनगर पुलिस ने जीते की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली।