फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां और सीवर ओवरफ्लो, बजबजा रहा शहर

Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने का परिणाम सामने आ रहा है। सफाई न होने से नाले-नालियां और सीवर जाम हो गए हैं, जिस कारण झमाझम हो रही बारिश का पानी जगह-जगह घुटनों तक भर गया है। बारिश के कई-कई घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही, जिससे पूरा शहर बजबजा रहा है।
विज्ञापन

सीवर और नालियां जाम होने के चलते जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए सोामवार को नगर आयुक्त पीके पांडेय ने अभियंताओं की टीम भेजकर सर्वे कराया। ताकि जरूरत के हिसाब से जल निकासी के लिए पंप लगाए जा सकें। इस बीच कई लोगों ने नगर आयुक्त से नालियां जाम होने तथा सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी रास्ते में बहने की शिकायत की। निगम प्रशासन ने 36 जल भराव वाले स्थलों को चिह्नित किया है। इनमें भोजूबीर, गिलट बाजार, महाबीर मंदिर रोड, शिवपुर, प्रेमचंद नगर कालोनी, नदेसर, कचहरी अंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन रोड, पांडेयपुर, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा, मलदहिया, फातमान रोड, कोनिया, औरंगाबाद, नई सड़क, नाटी इमली, लेबर कालोनी, कज्जाकपुरा, आदमपुर, लल्लापुरा, रामापुरा, गुरुबाग, लक्सा आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या है। उधर, सीवर व ड्रेनेज के लिए पाइप लाइन डालकर फौरी तौर पर मरम्मत की गई अधिकांश सड़कों की दशा भी बरसात के कारण खराब हो गई है। नगर आयुक्त का कहना है कि सीवर एवं ड्रेनेज के लिए सड़कें खोदी जाने से स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को अविलंब सड़कों को बनाने के लिए कहा गया है। कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को सफाई कर्मियों के साथ मौके पर जाकर समस्या के निराकरण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें